Bhulekh Lucknow – भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश Lucknow को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के राजस्व परिषद विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से भूलेख लखनऊ खतौनी नकल को देख सकते हैं.
इस लेख में भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश की जानकारी को online राजस्व परिषद विभाग के अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कैसे प्राप्त करते हैं? उसकी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई हैं.
भूलेख खतौनी नकल के प्रकार
राजस्व परिषद विभाग के अधिकारिक पोर्टल से दो प्रकार के खतौनी नक़ल को प्राप्त कर सकते हैं.
रियल टाइम खतौनी – इस रिकॉर्ड को विभाग द्वारा भूमि के मालिक, क्षेत्रफल, खसरा नम्बर, भूमि के उपयोग विवरण और भूमि पर कोई लोन या विवाद मुकदमा हैं की नहीं उसकी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट किया जाता हैं.
खतौनी (अधिकार अभिलेख) नकल – यह एक कानूनी आधिकारिक दस्तावेज हैं. इसमें भूमि के स्वामित्व अधिकार एवं भूमि उपयोग से संबंधित सभी विवरण दिया रहता हैं.
भूलेख खतौनी (अधिकार अभिलेख) नकल प्रतिलिपि देखें
स्टेप 01 – खतौनी नकल देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
स्टेप 02 – होम पेज पर भूलेख सेवाएँ विकल्प पर क्लिक करके “खतौनी (अधिकार अभिलेख) नकल देखें” को सेलेक्ट करें.

स्टेप 03 – अब अपने जनपद लखनऊ, तहसील और गांव के नाम का चुनाव करें.

स्टेप 04 – अब 4 विकल्प दिखाई देते हैं. जिसके माध्यम से आप भूलेख खतौनी (अधिकार अभिलेख) नकल रिकॉर्ड को देख सकते हैं.
- खसरा / गाटा संख्या दुवारा खोजें
- खाता संख्या दुवारा खोजें
- खातेदार के नाम दुवारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें

स्टेप 05 – विकल्प का चुनाव करके उसे दर्ज करें और ‘खोजें’ पर क्लिक करें. फिर जो सूचि प्रदर्शित होती हैं. उसमे से अपने खसरा/खाता को सेलेक्ट करके “उद्धरण देखे” पर क्लिक करें. फिर कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें.

स्टेप 06 – आपके सामने भूलेख खतौनी (अधिकार अभिलेख) नकल रिकॉर्ड प्रतिलिपि प्रदर्शित हो जाती हैं.
