Nrega Job Card Download करें

नरेगा (मनरेगा) योजना के अंतर्गत रोजगार पाने के लिए आपके पास जॉब कार्ड होना आवश्यक हैं. जॉब कार्ड के बिना आप इस योजना के लाभ नहीं ले सकते हैं. अगर आपका जॉब कार्ड बन गया हैं. तो आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. और इसकी मदद से अपने घर के आस – पास ही एक वित्तीय वर्ष की अवधि में 125 दिनों का रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

यहाँ पर नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.

Nrega Job Card Download कैसे करें?

यदि आपने नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं. और अब अपना नरेगा जॉब कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाकर जॉब कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

  • Nrega Job Card Download करने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट https://web.umang.gov.in/ पर जाएँ.
  • इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके मोबाइल OTP के द्वारा लॉगइन करें.

नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड

  • उमंग पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाता हैं. सर्च बॉक्स में MGNREGA लिखकर सर्च करें.
  • अब MGNREGA आप्शन दिखाई देता हैं. उस पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने 3 आप्शन दिखाई देते हैं.
  1. Apply for Job Card
  2. Download NREGA Job Card
  3. Track NREGA Job Card Status

इनमे से Download NREGA Job Card के विकल्प को सेलेक्ट करें.

Nrega Job Card Download

  • अब आपको जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो बिकल्प दिखाई देते हैं.
  1. Reference Number
  2. Job Card Number
  • आप अपने अनुसार इनमे से सेलेक्ट करके उस नम्बर को दर्ज करके जॉब कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

Download Job Card Online

Leave a Comment