Bhulekh Bihar 2026 (बिहार भूमि खाता खेसरा) Land Record Bihar

Bhulekh Bihar (बिहार भूमि खाता खेसरा) – बिहार राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकरण कार्यक्रम के तहत Land Record Bihar Online देखने के लिए Bihar Bhumi Portal की शुरुआत की हैं. इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक अपने घर बैठे ही अपनी जमीन से संबंधित सभी रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं.

भूलेख बिहार पोर्टल की मदद से बिहार भूमि खाता खेसरा, जमाबंदी पंजी, भू नक्शा, दाखिल खारिज की स्थिति, बिहार भूमि जमाबंदी को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. प्रक्रिया इस लेख में दी गई हैं.

महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक्स
अपना खाता देखे Bhumi Jankari – Advanced Search
दाखिल खारिज आवेदन एल.पी.सी. आवेदन
भू – लगान दाखिल खारिज वाद पर आपत्ति दर्ज करे
SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करे Bhu-Abhilekh Portal
परिमार्जन परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति
भू-अभिलेख एंव परिमाप निदेशालय भू-मानचित्र
निबन्धन के साथ दाखिल खारिज का प्रपत्र जमाबंदी पंजी देखे
भू नक्शा बिहार दाखिल खारिज आवेदन स्थिति
एल.पी.सी. आवेदन स्थिति जमाबंदी पंजी देखे (२२ भाषाओ में)
Check Aadhar / Mobile Seeding Status आम सूचना
Revenue Court Management परिमार्जन प्लस
e-Mapi बिहार भूमि न्यायाधिकरण
सरकारी भूमि का दाखिल खारिज नागरिक सुविधाओ के बारे में जानकारी

बिहार भूमि जमाबंदी पंजी ऑनलाइन देखें

  • सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/ को ओपन करें.
  • होम पेज पर ‘जमाबंदी पंजी देखें’ विकल्प को सेलेक्ट करें.

Bhulekh Bihar

  • अब यहाँ पर अपने जिला, अंचल के नाम का चुनाव करके Proceed बटन को क्लिक करके फिर अपने हल्का, मौजा को सेलेक्ट करें.

Land Record Bihar

  • जमाबंदी पंजी रिकॉर्ड खोजने के लिए आपको अनेको विकल्प दिखाई देते हैं. आप इनमे से अपने सुविधा अनुसार किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करके उस जानकारी को दर्ज करें. फिर सुरक्षा कोड को सही से दर्ज करें. और ‘Search’ बटन को क्लिक करें. मैंने रैयत का नाम से खोजे का चुनाव किया हैं.
  1. भाग बर्तमान
  2. रैयत का नाम से खोजे
  3. खाता नंबर से खोजे
  4. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
  5. प्लाट नंबर से खोजे
  6. जमाबन्दी संख्या से खोजे
  7. कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे

बिहार भूमि खाता खेसरा

  • अब आपके सामने जमाबंदी पंजी की सूची ओपन हो जाती हैं. आप किसी रैयतधारी का पूरा विवरण देखना चाहते हैं. तो देखें कोलुम में रैयत के नाम के सामने वाले आइकॉन को क्लिक करें.

बिहार भूमि जमाबंदी

  • अब जमाबंदी पंजी प्रति प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसमे जमीन से संबंधित सभी विवरण जैसे – अंतिम लगान विवरण, दाखिल खारिज का विवरण, जमीन/ रैयत की जानकारी एवं अन्य कई प्रकार की जानकारी आपको मिल जाती हैं. इस जमाबंदी पंजी प्रति को आप प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Bhumi Khata Khesra

Land Record Bihar – अपना खाता (RoR) देखे

बिहार राजस्व एवं भूमि सूधार विभाग के ऑफिसियल पोर्टल बिहार भूमि की मदद से Land Record Bihar को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. प्रक्रिया दी गई हैं.

  • सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://land.bihar.gov.in/Ror2025/RoR.aspx को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर ‘अपना खाता देखें’ का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
  • आपके सामने बिहार का मैप जिलों के नाम के साथ प्रदर्शित हो जाता हैं. आप जिस भी जिले के लैंड रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. मैप में उस जिले को सेलेक्ट करें.

अपना खाता

  • आपने जिस जिले को सलेक्ट किया हैं. उस जिले का मैप आपके सामने ओपन हो जाता हैं. मैप में सभी प्रखंड (अंचल) का नाम दिखाई देता हैं. इनमे से अपने प्रखंड को सेलेक्ट करें.

RoR

  • अपने मौजा (गांव) के नाम को सेलेक्ट करें.

मौजा (गांव) के नाम को सेलेक्ट करें

  • अब जमाबंदी नकल रिकॉर्ड को सर्च के लिए पांच आप्शन दिखाई देते हैं. आप इनमे से अपने सुविधा अनुसार किसी एक को सेलेक्ट करके “खाते खोजें” बटन को क्लिक करें.
  1. मौजा के समस्त खातों को नामानुसार
  2. मौजा के समस्त खातों खेसरा नम्बर के अनुसार
  3. खाता संख्या से
  4. खेसरा संख्या से
  5. खाता धारी के नाम से

मौजा के समस्त खातों को नामानुसार

  • आपने जिस गांव का चुनाव किया हैं. उस गांव के सभी मौजूद खातों की सूची रैयतधारी के नाम, खाता संख्या, खेसर संख्या के साथ प्रदर्शित हो जाती हैं. आप जिस भी रैयतधारी के जमीन के रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उसके सामने ‘देखें’ विकल्प पर क्लिक करें.

जमीन के रिकॉर्ड

  • रैयतधारी के जमीन का सभी विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं. इसे आप प्रिंट या डाउनलोड करके रख सकते हैं.

रैयतधारी के जमीन का सभी विवरण

भू नक्शा बिहार देखने की प्रक्रिया

आप बिहार के नागरिक हैं. और अपनी जमीन के भू नक्शे को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो नीचे बताए गए प्रक्रीया को फ्लो करके भू नक़्शे को देख सकते हैं.

  • सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://bhunaksha.bihar.gov.in/ को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर ‘View Map’ का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

भू नक्शा बिहार

  • अब अपने District, Sub Div, Circle और मौजा का चुनाव करें. आपके सामने भू नक्शा आ जाता हैं. आप जिस भी प्लाट का विवरण देखना चाहते हैं. भू नक्शे में से उस प्लाट को सेलेक्ट करें.

District, Sub Div, Circle

  • LPM Report पर क्लिक करके भू नक्शे के सभी विवरण को देख सकते हैं. इस भू नक्शा के प्रति को आप प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं.

LPM Report

दाखिल खारिज (Mutation) ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

आप किसी जमीन के दाखिल खारिज (Mutation) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फ्लो करके आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर ‘ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें’ का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

दाखिल खारिज

  • अब आप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके फिर Sign in करें.
  • अब आवेदन फॉर्म ओपन होता हैं. इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें.
  1. आवेदक की जानकारी
  2. PLOT की जानकारी
  3. विक्रेता की जानकारी
  4. खरीदार की जानकारी
  5. जरुरी दस्तावेजों की जानकारी
  6. दस्तावेज़ अपलोड करें

PLOT की जानकारी

  • आवेदन फॉर्म को सही से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. और जब आवेदन सफलतापूर्वक हो जाता हैं. तो आवेदन को प्रिंट करके सुरक्षित रख लें.

दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति चेक करें.

आपने किसी जमीन के दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया हैं. तो नीचे बताए गए प्रक्रीया को फ्लो करके वर्तमान में आवेदन की स्थति क्या हैं यह पता कर सकते हैं.

  • सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in को ओपन करें.
  • आपको होम पेज पर ‘दाखिल खारिज आवेदन की स्थित देखें’ का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति

  • अब आप जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष को सेलेक्ट करके ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें. फिर आपको आवेदन की स्थिति देखने के लिए चार विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से अपने अनुसार किसी का चुनाव करें. फिर सुरक्षा कोड को दर्ज कर ‘Search’ को क्लिक करें.

आवेदन की स्थिति

  • अब आपके सामने आपके मौजा के सभी दाखिल खारिज आवेदन की सूची दिखाई देती हैं. इस सूची में आपना नाम को खोजकर उसके समने view आइकॉन पर क्लिक करें.

दाखिल खारिज आवेदन की सूची

  • आपने दाखिल खारिज के लिए जो आवेदन किया था. उसका पूरा विवरण दिखाई देता हैं. वर्तमान में आपके आवेदन किस स्तर पर लंबित यह देख सकते हैं.

वर्तमान में आपके आवेदन किस स्तर पर लंबित

बिहार भूलेख संपर्क हेल्पलाइन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
बिहार सरकार
पुराना सचिवालय
बेली रोड पटना
फ़ोन नंबर – 18003456215, 06122280012
ईमेल – emutationbihar@gmail.com, revenuebihar@gmail.com

Leave a Comment