Bhu Naksha Rajasthan – भू नक्शा राजस्थान 2026 Online देखें

Bhu Naksha Rajasthan 2026 : राजस्थान राजस्व मंडल अब पूरी तरह से डिजिटल हो चूका हैं. और इसने ऑनलाइन भू नक्शा राजस्थान Online देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल (bhunaksha.rajasthan.gov.in) जारी किया हैं. इस पोर्टल पर राज्य के सभी जमीन के भू नक्शा को उपलब्ध करा दिया गया हैं. जिससे अब आप अपने घर बैठे ही Bhulekh Map Rajasthan की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. और खसरा भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

भू नक्शा किसी भी जमीन या प्लाट के भौगोलिक स्थिति को दर्शाता हैं. इस पोस्ट में राजस्थान मंडल राजस्थान के ऑफिसियल वेबसाइट से भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कैसे करते हैं? उसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं. अगर आप सैटेलाइट भू नक्शा राजस्थान का देखना चाहते हैं. तो इस पोर्टल https://satellites.pro/Rajasthan_map पर जाकर देख सकते हैं.

भू नक्शा राजस्थान 2026 Online देखें

राजस्थान राजस्व मण्डल विभाग के ऑफिसियल पोर्टल से भू नक्शा राजस्थान को कैसे देखते हैं और डाउनलोड करते हैं. इसकी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

Step 1 – भू नक्शा राजस्थान को ऑनलाइन देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा.

Step 2 – होम पेज पर मेनू में Viewmap के विकल्प पर क्लिक करें.

Bhu Naksha Rajasthan

Step 3 – अब आपको यहाँ पर अपने जिला, तहसील, RI, हल्का, गांव के नाम और Sheet No का चुनाव करना हैं.

जिला, तहसील, RI, हल्का, गांव के नाम

Step 4 – सर्च बॉक्स में जिस जमीन का भू नक्शा देखना चाहते हैं. उस जमीन का खसरा नम्बर को भरकर सर्च करें. या जो भू नक्शा प्रदर्शित हुई हैं उसमे से अपने खसरा नम्बर को सेलेक्ट करें.

खसरा नम्बर को भरकर सर्च करें

Step 5 – खसरा नम्बर सर्च करते ही आपको Plot Info का एक सेक्शन दिखाई देता हैं. जिसमे सर्च किए गए खसरे नम्बर का सभी विवरण दिखाई देता हैं.

जमीन का मालिक का नाम, खाता संख्या और जमीन का क्षेत्रफल

Step 6 – आपको Plot Info सेक्शन में ही नीचे “Nakal” का आप्शन दिखाई देता हैं. भूलेख नक्शा डाउनलोड करने के लिए “Nakal” पर क्लिक करें.

Bhu Naksha उदयपुर राजस्थान

Step 7 – “Nakal” के आप्शन को सेलेक्ट करते ही आपके सामने एक नई टैब में भू नक्शा ओपन हो जाता हैं. और बाएं साइड में “Show Report PDF” का विकल्प दिखाई देता देता हैं. उस पर क्लिक करें.

Show Report

Step 8 – आप जैसे ही “Show Report PDF” पर क्लिक करते हैं. आपके सामने भू नक्शा का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

भू नक्शा का विवरण

Step 9 – आप भू नक्शा को डाउनलोड करना चाहते हैं. तो Show Report PDF विकल्प को सेलेक्ट करें. आपको उपर कर्नर में डाउनलोड और प्रिंट का आइकॉन दिखाई देता हैं. आइकॉन पर क्लिक करके भू नक्शा को डाउनलोड कर सकते हैं.

Show Report PDF

Bhu Naksha Rajasthan (FAQ)

क्या भू नक्शा देखने के लिए वेबसाइट को लॉग इन करना पड़ता हैं?

नहीं आपको भू नक्शा देखने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण और लॉग इन नहीं करना पड़ता हैं.

भू नक्शा राजस्थान का नया यूआरएल क्या हैं?

राजस्व मंडल ने भू नक्शा देखने के लिए अपने अधिकारिक वेबसाइट का यूआरएल बदल दिया हैं. नया यूआरएल https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/ हैं.

क्या राजस्थान भू नक्शे को कोई भी देख सकता हैं?

भू नक्शा राजस्थान को आमतौर पर सभी पब्लिक के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया हैं. https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/ पर जाकर कोई भी राजस्थान के किसी भी जमीन के नक्शे को देख सकता हैं.

क्या डाउनलोड किया गया भू नक्शा कानूनी रूप से मान्य हैं?

नहीं यदि आप किसी भी नक्शे को ऑनलाइन डाउनलोड करते हैं. तो वह कानूनी रूप से मान्य नहीं होता हैं.

डाउनलोड किये गए नक्शे को यदि आप पटवारी या तहसील के राजस्व अधिकारी से वेरीफाई कर उस नक्शे पर उनका मोहर और हस्ताक्षर करवा लेते हैं. तब वह नक्शा कानूनी रूप से मान्य हो जाता हैं.

यदि भू नक्शे के रिकॉर्ड में कोई त्रुटी हो तो क्या करें?

यदि आपके भू नक्शे रिकॉर्ड में कोई त्रुटी हैं. तो आप अपने तहसील के राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं.

भू नक्शा को देखने के लिए कौन सी डिटेल चाहिए?

ऑनलाइन भू नक्शा देखने के लिए आपको जिले, तहसील, गांव का नाम और जिस भी जमीन का भू नक्शा देखना चाहते हैं. उस जमीन का खसरा नम्बर पता होनी चाहिए.

Leave a Comment