Bhulekh Rajasthan 2026 – राजस्थान भूलेख, जमाबंदी नकल और भू नक्शा देखें

Apna Khata Rajasthan (Bhulekh Rajasthan 2026) – राजस्थान राज्य के राजस्व मण्डल विभाग ने राज्य के सभी जमीन की जानकारी को अपने ऑफिसियल पोर्टल अपना खाता / e Dharti (apnakhata.rajasthan.gov.in) पर ऑनलाइन लोगो के लिए उपलब्ध कर दिया हैं. अब आप अपने घर बैठे ही आसानी से Jamabandi Nakal Rajasthan, नामान्तरण, खसरा, खतौनी, ई हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल, भू नक्शा, Bhulekh Rajasthan की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

इस पोस्ट में राजस्थान राजस्व मण्डल की अधिकारिक वेबसाइट से भूलेख राजस्थान (Land Record Rajasthan) की जानकारी को कैसे निकालते हैं. उसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

अपना खाता पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

  • जमाबंदी नकल और नामांतरण प्रतिलिपि
  • भू नक्शा राजस्थान (खेत का नक्शा)
  • नामांतरण (Mutation) के लिये आवेदन
  • नामांतरण की स्थिति (Mutation Status)
  • प्रतिलिपि शुल्क (Charges)
  • ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)
  • राजस्व अधिकारी लॉगिन (लाइसेन्स के लिये)
  • अपना खाता सम्पर्क
  • Other Land Records

जमाबंदी नकल के प्रकार

राजस्थान राजस्व मंडल विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर दो प्रकार की जमाबंदी नकल उपलब्ध हैं.

  • नकल सूचनार्थ – इसे सिर्फ सूचना मात्र यानी जानकारी के लिए उपयोग कर सकते हैं. इस जमाबंदी नकल को आप किसी कानूनी कार्य, बैंक लोन, किसान क्रेडिटकार्ड के लिए उपयोग नहीं कर सकते हैं.
  • ई-हस्ताक्षरित – इसे आप सभी अधिकृत कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. यह जमाबंदी नकल कानूनी रूप से मान्य होता हैं. आप इसको कानूनी कार्य, बैंक लोन, किसान क्रेडिटकार्ड के लिए उपयोग कर सकते हैं. इस ई-हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल को डाउनलोड करने के लिए शुल्क चुकाना पड़ता हैं.

नकल प्रतिलिपि शुल्क

नकल (सूचनार्थ) साधारण नकल N/A मुफ्त
ई-हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल प्रतिलिपि 10 खसरा नं. के लिए उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये 10.00 रू.
5.00 रू.
नामांतरण हर एक नामांतरण के लिये 20.00 रू.
नक्शा प्रतिलिपि प्रत्येक 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये 20.00 रू.

जमाबंदी नक़ल प्रतिलिपि कैसे देखें

राजस्थान राजस्व मण्डल विभाग के ऑफिसियल पोर्टल अपना खाता से जमाबंदी नकल की जानकारी ऑनलाइन कैसे निकालते हैं. इसकी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

  • राजस्थान भूलेख जमाबंदी नकल प्रतिलिपि को ऑनलाइन देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा.
  • होम पेज पर “जमाबंदी नक़ल” विकल्प को सेलेक्ट करें.

राजस्थान भूलेख

  • अब जिले और तहसील का चुनाव करें.

राजस्थान भूलेख जमाबंदी

  • आपके सामने तहसील में आने वाले सभी गांव की सूचि प्रदर्शित हो जाती हैं. यहाँ पर ऑनलाइन जमाबन्दी को सेलेक्ट करके सूचि में से अपने गांव के नाम का चुनाव करें.

 गांव की सूचि

  • जमाबंदी की प्रतिलिपि विकल्प का चुनाव करके उसके बाद वर्तमान नकल विकल्प का चुनाव करें.

जमाबंदी की प्रतिलिपि

  • आपको तीन विकल्प (1) खाता से (2) खसरा से और (3) नाम से दिखाई देगा. आप अपने सुविधा अनुसार किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. यहाँ पर पहले विकल्प “खाता से” का चुनाव किया गया हैं. फिर अपने खाता संख्या को सेलेक्ट करें. आपके सामने खाता संख्या का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

Bhulekh Rajasthan

  • आप इस जमाबंदी नक़ल विवरण को “नकल सूचनार्थ” के बटन पर क्लिक करके प्रिंट / डाउनलोड कर सकते हैं. जो सिर्फ सुचना मात्र के लिए होते हैं.

जमाबंदी नक़ल विवरण

यदि आपको कानूनी रुप से मान्य जमाबंदी नक़ल विवरण को प्रिंट या डाउनलोड करना हैं. उसके लिए आपको “ई-हस्ताक्षरित नकल” पर क्लिक करके फिर शुल्क का भुगतान करके नक़ल प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं .

भू नक्शा राजस्थान देखें

  • भू नक्शा राजस्थान को ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ.
  • होम पेज पर मेनू में Viewmap के विकल्प पर क्लिक करें.

भू नक्शा राजस्थान

  • अब आपको यहाँ पर अपने जिला, तहसील, RI, हल्का, गांव के नाम और Sheet No का चुनाव करना हैं.

 जिला, तहसील, RI, हल्का, गांव के नाम

  • सर्च बॉक्स में जिस जमीन का भू नक्शा देखना चाहते हैं. उस जमीन का खसरा नम्बर को भरकर सर्च करें. या जो भू नक्शा प्रदर्शित हुई हैं उसमे से अपने खसरा नम्बर को सेलेक्ट करें.

जमीन का खसरा नम्बर

  • खसरा नम्बर सर्च करते ही आपको Plot Info का एक सेक्शन दिखाई देता हैं. जिसमे सर्च किए गए खसरे नम्बर का सभी विवरण दिखाई देता हैं.

Plot Info

  • आपको Plot Info सेक्शन में ही नीचे “Nakal” का आप्शन दिखाई देता हैं. भूलेख नक्शा डाउनलोड करने के लिए “Nakal” पर क्लिक करें.

Nakal

  • “Nakal” के आप्शन को सेलेक्ट करते ही आपके सामने एक नई टैब में भू नक्शा ओपन हो जाता हैं. और बाएं साइड में “Show Report PDF” का विकल्प दिखाई देता देता हैं. उस पर क्लिक करें.

Show Report PDF

  • आप जैसे ही “Show Report PDF” पर क्लिक करते हैं. आपके सामने भू नक्शा का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

भू नक्शा का विवरण प्रदर्शित

  • आपको उपर कर्नर में डाउनलोड / प्रिंट का आइकॉन दिखाई देता हैं. आप इस भूलेख नक्शा को डाउनलोड करना चाहते हैं. तो डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं.

 डाउनलोड  प्रिंट

नामांतरण (Mutation) के लिए Online आवेदन करें

राजस्व विभाग द्वारा किसी भी जमीन या सम्पति के रिकॉर्ड को एक व्यक्ति के नाम से दुसरे व्यक्ति के नाम पर स्थानातरण (transfer) किए जाने वाली प्रक्रिया को नामांतरण (Mutation) के नाम से जाना जाता हैं. अब आइए जानते हैं. की राजस्थान राजस्व मंडल विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से नामांतरण (Mutation) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं.

  • नामांतरण (Mutation) को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ.
  • होम पेज पर ही मेनू बार में “नामांतरण के लिए आवेदन करें” का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

नामांतरण

  • आप नामान्तरण के लिए आवेदन क्यों करना चाहते हैं. उसका प्रकार को सेलेक्ट करें.

Mutation

  • अब आपको अपना खाता संख्या या खसरा संख्या के आप्शन में से किसी एक को सेलेक्ट करना हैं. आपको इन दोनों में से एक पता होना चाहिए. अगर आपको खाता संख्या या खसरा संख्या पता नहीं हैं. तो आप नामांतरण के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. खाता संख्या या खसरा संख्या में से किसी एक को सेलेक्ट करे. और “आगे चलें” पर क्लिक करें.

खाता संख्या या खसरा संख्या

  • अब आपके सामने आपके द्वारा चुने गए खाते के काश्तकारों का विवरण दिखाई देता हैं. इनमे से जिसको नामांतरण करना हैं. उसको सलेक्ट करें. और “आगे चलें” पर क्लिक करें.

 काश्तकारों का विवरण

  • अब आपके सामने “हकत्याग” का सेक्शन ओपन होता हैं. यहाँ पर हकत्याग लेने वाले काश्तकार का विवरण दिखाई देता हैं. इनमे से काश्तकार सेलेक्ट करें. और “आगे चलें” पर क्लिक करें.

हकत्याग

  • अब आपने जो मोबाइल नम्बर दिया हैं उसको ओटीपी के द्वारा वेरीफाई करें. और आपको अपने सभी दस्तावेज़ को एक ही पीडीएफ फाइल में सम्मलित करके अपलोड कर देना हैं.

ओटीपी के द्वारा वेरीफाई करें

आवेदन की वर्तमान स्थिति जाने

  • आवेदन की वर्तमान स्थिति जानने के लिए ऑफिसियल पोर्टल apna khata rajasthan gov in पर जाएँ.
  • होम पेज के मेनू में “आवेदन की वर्तमान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें.

आवेदन की वर्तमान स्थिति

  • अब अपने आवेदन का टोकन नम्बर को दर्ज करके “आगे चलें” बटन पर क्लिक करें. आपके सामने स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति विवरण प्रदर्शित हो जाती हैं.

 आवेदन की वर्तमान स्थिति विवरण

नामांतरण की स्थिति (Mutation Status) की जाँच कैसे करें?

राजस्थान राज्य के सभी जिलों में कितने नामांतरण हुए हैं. आप सिर्फ जिले के अनुसार ही नामांतरण की स्थिति (Mutation Status) को देख सकते हैं. आप किसी विशेष एक नामांतरण की स्थिति को ऑनलाइन चेक नहीं कर सकते हैं.

आपको होम पेज पर ही मेनू बार में “नामांतरण की स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें. आपके सामने जिले के अनुसार नामांतरण की स्थिति का विवरण दिखाई देता हैं.

नामांतरण की स्थिति

अपना खाता राजस्थान भूलेख पोर्टल के लाभ

  • राजस्थान में किसी के नाम से कितनी जमीन हैं. इसको आप अपना खाता पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन जाँच कर सकते हैं.
  • किसी जमीन का रकबा, उसका प्रकार क्या हैं. ऑनलाइन पता कर सकते हैं.
  • किसी भी जमीन के जमाबंदी नकल को देख सकते हैं. एवं उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
  • जमीन या किसी सम्पति के नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एवं की गई आवेदन की स्थति की जाँच कर सकते हैं.
  • राजस्थान के सभी जिलों के भू अभिलेख इस वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया हैं. जिसकी जाँच आप ऑनलाइन कर सकते हैं. इस वेबसाइट के लंच हो जाने से अब किसी भी जमीन की जानकरी के लिए पटवारी या सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता हैं.

जमाबंदी नकल राजस्थान के लाभ

  • किसान क्रेडिटकार्ड लेने के लिए आप ई हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल का उपयोग कर सकते हैं.
  • आपके पास ई हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल हैं. तो आप उसे बैंक या किसी भी योजना के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ई हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल कानूनी रूप से मान्य होता हैं.
  • आप ई हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल को किसी भी कानूनी कार्य में भूमि दस्तावेज़ के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं.

राजस्थान राज्य में कुल जिलों की संख्या 33 हैं. जिन्हें 7 विभागों में बाटा गया हैं. जो इस प्रकार से हैं.

अजमेर विभाग अजमेर, नागौर, भीलवाडा, टोंक
भरतपुर विभाग भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली
बीकानेर विभाग बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़
जयपुर विभाग अलवर, झुंझुनू, जयपुर, सीकर, दौसा
जोधपुर विभाग बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर, सिरोही, पाली
कोटा विभाग बाराँ, कोटा, झालावाड़, बूंदी
उदयपुर विभाग बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर

अपना खाता पोर्टल हेल्पडेस्क

राजस्व मण्डल राजस्थान
टोडरमल मार्ग, सिविल लाईन
अजमेर – 305001

Apna Khata Rajasthan (FAQ)

अपना खाता राजस्थान क्या हैं?

अपना खाता राजस्थान राज्य के राजस्व मण्डल विभाग द्वारा जारी किया गया एक ऑफिसियल वेब पोर्टल हैं. जिसे ई धरती के नाम से भी जाना जाता हैं. इस पोर्टल पर राजस्थान राज्य के सभी जमीनों के रिकॉर्ड का डेटाबेस उपलब्ध हैं. जिसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी निवासी घर बैठे ही अपने सभी जमीन से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकें. इस पोर्टल पर अन्य कई सुविधाएँ दी गई हैं. जिसका आप उपयोग कर सकते हैं.

जमाबंदी नकल क्या हैं?

जमाबंदी नकल किसी भी जमीन का एक कानूनी दस्तावेज़ हैं. जिसमें उस जमीन की सम्पूर्ण जानकारी होती हैं. जैसे – जमीन का रकवा कितना हैं, वह जमीन किसके नाम पर हैं, उस जमीन का प्रकार क्या हैं, उसका खाता संख्या, खसरा संख्या कितना हैं.

खसरा और खतौनी क्या होता हैं?

किसी भी भू नक्शे में जमीन के छोटे – छोटे टुकड़ा दर्शाया जाता हैं. उन सभी टुकड़े का एक विशिष्ट नम्बर होता हैं. जो यह दर्शाता हैं की वह भू नक्शा अगर किसी गांव की हैं तो उस गांव की भूमि कितने छोटे – छोटे टुकड़े में बंटी हैं. इन टुकड़े के नम्बर को ही खसरा नम्बर कहा जाता हैं.

खतौनी किसी व्यक्ति की एक गांव में कितनी जमीन हैं. उन सभी जमीनों का एक खाता होता हैं. यानी अगर आपका जमीन किसी गांव में अलग – अलग स्थान पर हैं. अर्थात अलग – अलग खसरों में हैं. तो उस व्यक्ति के सभी जमीन का विवरण एक ही जगह खतौनी में दिया रहता हैं. इसे ही खतौनी कहा जाता हैं.

राजस्थान भू – अभिलेख को ऑनलाइन कैसे चेक करें?

राजस्थान राजस्व मंडल ने भू – अभिलेख को ऑनलाइन देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल अपना खाता के नाम से शुरू किया हैं. इस पोर्टल पर जाकर आप राजस्थान के किसी भी भूमि की जानकारी को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

क्या राजस्थान भूलेख देखने के लिए कोई मोबाइल एप्स उपलब्ध हैं?

राजस्थान राजस्व मंडल द्वारा अभी तक कोई अधिकारिक मोबाइल एप्स राजस्थान भूलेख देखने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. लेकिन आपको गूगल प्ले स्टोर में थर्ड पार्टी मोबाइल एप्स राजस्थान भूलेख देखने के लिए मिल जायेंगे.

क्या डाउनलोड किया गया जमाबंदी नकल कानूनी रूप से मान्य हैं?

राजस्थान राजस्व मंडल विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर दो प्रकार की जमाबंदी नकल उपलब्ध हैं.

नकल सूचनार्थ – इसे आप सिर्फ सूचना मात्र यानी जानकारी के लिए उपयोग कर सकते हैं.

ई-हस्ताक्षरित – इसे आप सभी अधिकृत कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. यह जमाबंदी नकल कानूनी रूप से मान्य होता हैं. आप इसको कानूनी कार्य, बैंक लोन, किसान क्रेडिटकार्ड के लिए उपयोग कर सकते हैं.

Leave a Comment