Sewayojan Portal (Rojgar Sangam) रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, आवेदन, जॉब सर्च 2026

Sewayojan Portal 2026  – उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य के उन नागरिकों के लिए जो नौकरी खोज रहें हैं. उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए Sewayojan Portal (sewayojan up.nic.in) की शुरुआत की हैं. जिसे Rojgar Sangam के नाम से भी जाना जाता हैं. इस Seva Yojana Portal के माध्यम से राज्य के निवासी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करके अपने योगता अनुसार सरकारी और निजी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

दोस्तों इस पोस्ट में आपको उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी दी गई हैं. Seva Yojna Portal पर Registration, Login, Online Apply, Job Search, जॉब अलर्ट नोटिफिकेशन कैसे करते हैं? रोजगार मेला 2026 की जानकारी को कैसे पता करें? इसकी पूरी जानकारी एवं प्रक्रिया यहाँ पर स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

Usefull Links
रजिस्ट्रेशन / लॉग इन Outsourcing/ Private Jobs
Government Jobs Searach
Rojgar Mela
Password/User Id Forgot Jobseeker Registration

Sewayojan up.nic.in Portal Overview

पोर्टल का नाम Sewayojan / Rojgar Sangam Portal
विभाग सेवायोजन विभाग
उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में बेरोजगारी को कम करना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक
अधिकारिक वेबसाइट Sewayojan.up.nic.in

Seva Yojana Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

Sewayojan Portal पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

आप सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं. तो आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) करना होता हैं. जिसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

Step 01 – सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएँ.

Step 02 – होम पेज पर मेनू में New Account विकल्प को सेलेक्ट करके उसमे से Jobseeker पर क्लिक करें. अगर आप एक नियोक्ता हैं. तो “Employer” को सेलेक्ट करें.

Sewayojan

Step 03 – अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होता हैं. इसमें आपसे कुछ जानकारियाँ मांगी जाती हैं. जिसे आपको अपने आधार कार्ड के अनुसार भरना हैं. जैसे – पूरा नाम, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, लिंग, यूजर आईडी और पासवर्ड को सही से दर्ज करके चेक बॉक्स को चेक करें. फिर कैप्चा को सही से भरकर “Verify Aadhar No” के बटन को क्लिक करें.

Sewayojan Portal

Step 04 – अब आपको अपना मोबाइल नम्बर को वेरीफाई करना हैं. इसके लिए ओ टी पी भेजें पर क्लिक करें. आपके मोबाइल नम्बर पर OTP आ जाएगा. उस ओटीपी को दर्ज करके “प्रविष्ट करें” बटन को क्लिक करें.

Rojgar Sangam

Step 05 – प्रविष्ट करें पर क्लिक करते ही आपका सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण (registration) हो जाता हैं. अब आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं.

Seva Yojana Portal पर Login कैसे करें?

Step 01 – सेवायोजन पोर्टल पर Login करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ को ओपन करना होगा.

Step 02 – वेबसाइट ओपन हो जाती हैं. मेनू में log in आप्शन को सेलेक्ट करें.

Seva Yojana Portal

Step 03 – अब आप Jobseeker के विकल्प को सेलेक्ट करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें. उसके बाद कैप्चा कोड को सही से भरकर “Submit” बटन को क्लिक करें.

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल

Step 04 – “Submit” बटन को क्लिक करते ही आप sewayojan portal पर लॉग इन हो जाते हैं.

Sewayojan Portal पर आवेदन कैसे करें?

Step 01 – सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन फॉर्म को भरने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ को ओपन करें. फिर वेबसाइट को लॉग इन करें.

Step 02 – लॉग इन करते ही आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाता हैं. फॉर्म को कम्पलीट भरने के लिए आपको 9 स्टेप्स को पूरा करना पड़ता हैं. यहाँ पर आप प्रोफाइल प्रविष्ट के विकल्प को सेलेक्ट करें.

सेवायोजन

Step 03 – अब व्यक्तिगत सूचनाएं को भरने के लिए एक फॉर्म ओपन होता हैं. इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही से भरकर फिर फोटो को अपलोड करें. और “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

सेवायोजन पोर्टल

Step 04 – यहाँ पर आपको “संपर्क” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. इस फॉर्म में आप आपना आवासीय पता को सही से भरकर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

रोजगार मेला

Step 05 – यहाँ पर आपको “शारीरिक” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. इस फॉर्म में आप आपना शरीर से संबंधित जानकारी को सही से भरकर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

Jobseeker

Step 06 – अब आपको “शैक्षिक” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. इस फॉर्म में आप आपना शैक्षिक विवरण से संबंधित जानकारी को सही से भरकर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

शैक्षिक विवरण से संबंधित जानकारी

Step 07 – अब आपको “भाषा ज्ञान” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. इस फॉर्म में आप जितने भी भाषाओँ को जानते हैं. उसकी जानकारी को भरकर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

भाषा ज्ञान

Step 08 – अब आपको “कौशल” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. इस फॉर्म में आपको अपने कौशल विवरण जैसे आप अगर कोई तकनीकी डिग्रीधारी हैं तो उसकी जानकारी को भरकर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

कौशल विवरण

Step 09 – अब आपको “कार्यानुभव” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. इस फॉर्म में अगर आपको किसी कार्य का अनुभव हैं. तो उसकी जानकारी को भरकर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

कार्यानुभव

Step 10 – अब आपको “वरीयताएँ” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. यहाँ पर आप किस क्षेत्र में नौकरी खोज रहें हैं. उस की जानकारी को भरकर “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

वरीयताएँ

Step 11 – अब आपको “घोषणा” के आप्शन पर क्लिक करना हैं. आपने जो जानकारी को भरा हैं. उसकी लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इसको चेक करके फिर चेक बॉक्स को चेक करे और सबमिट बटन को क्लिक करें.

घोषणा

Step 12 – सबमिट बटन को क्लिक करते ही आपका फॉर्म कम्पलीट हो जाता हैं. आपको अपना रजिस्ट्रेशन नबर मिल जाता हैं. अब आप सेवायोजन पोर्टल की सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.

सेवायोजन पोर्टल पर जॉब सर्च करने की प्रक्रिया

Step 01 – सेवा योजना पोर्टल पर जॉब सर्च करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ को ओपन करें.

Step 02 – आपको होम पेज पर “Jobs” का सेक्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

जॉब सर्च

Step 03 – अब आपके सामने जॉब सर्च करने के लिए चार विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से आप अपने अनुसार सेलेक्ट करें.

  • आउटसोर्स नौकरियां
  • प्राइवेट नौकरियां
  • सरकारी नौकरियां
  • रोजगार मेला नौकरियां

फिर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाती हैं. उसे सही से दर्ज करके “खोजे” बटन पर क्लिक करें.

आउटसोर्स नौकरियां

Step 04 – “खोजे” पर क्लिक करते ही आपके सामने जॉब की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. जिस को सेलेक्ट करके उस जॉब की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. और उस जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.

जॉब की लिस्ट

Seva Yojana Portal पर गवर्नमेंट जॉब सर्च करने की प्रक्रिया

Step 01 – गवर्नमेंट जॉब सर्च करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएँ.

Step 02 – होम पेज पर मेनू में से “Government Job” विकल्प को सेलेक्ट करें.

गवर्नमेंट जॉब सर्च

Step 03 – अब आप विभाग, जनपद, भर्ती प्रकार, भर्ती समूह, पद के प्रकार और पद को सेलेक्ट करके “खोजे” बटन पर क्लिक करें.

भर्ती प्रकार

Step 04 – खोजे बटन पर क्लिक करते ही सभी संबंधित जॉब्स की लिस्ट प्रदर्शित हो जाती हैं.

Password/User Id Forgot करने की प्रक्रिया

Step 01 – Password/User Id Forgot करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएँ.

Step 02 – होम पेज पर मेनू में से “Login” विकल्प को सेलेक्ट करें.

PasswordUser Id Forgot

Step 03 – अब Password Forgot के विकल्प को सेलेक्ट करें.

Password Forgot

Step 04 – यहाँ पर Jobseeker, Employer, Sewa Mitra, Departmental Officers विकल्प में से अपने अनुसार सेलेक्ट करके “मैं अपना पासवर्ड भूल गया हूँ” या “मैं अपना यूजर आई डी भूल गया हूँ” को सेलेक्ट करें. उसके बाद “जारी रखें” बटन पर क्लिक करें.

Jobseeker

Step 05 – अब आपके सामने एक नई पेज प्रदर्शित होता हैं. यहाँ पर अपना मोबाइल नम्बर को दर्ज करके फिर कैप्चा कोड को भरकर “जारी रखें” पर क्लिक करें.

Step 06 – अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आता हैं. उसे बॉक्स में दर्ज करके “जारी रखें” पर क्लिक करें.

Step 07 – अब एक नई पेज प्रदर्शित होता हैं. यहाँ पर अपना न्यू पासवर्ड या यूजर आईडी को दर्ज करके “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें. आपका सफलतापूर्वक Password/User Id Forgot हो जाता हैं.

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला आयोजन की जानकारी को कैसे पता करें?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार समय – समय पर अपने राज्य में रोजगार मेला का आयोजन करती रहती हैं. इस रोजगार मेला कहाँ और कब आयोजित किया जाएगा इसकी सुचना रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाती हैं.

Step 01 – उत्तर प्रदेश रोजगार मेला आयोजन की जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ को ओपन करें. फिर वेबसाइट पर रजिस्टर करके लॉग इन करें.

रोजगार मेला आयोजन की जानकारी

Step 02 – आपको होम पेज पर “Rojgar Mela” का सेक्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

Rojgar Mela

Step 03 – अब आपके सामने रोजगार मेला से संबंधित सभी जानकारी पुरे विवरण के साथ दिखाई देती हैं.

FAQ

Sewayojan Portal क्या हैं?

Seva Yojana Portal (sewayojan up.nic.in) उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के सेवायोजन विभाग द्वारा जारी किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफार्म हैं. जिसे रोजगार संगम योजना के नाम से भी जाना जाता हैं. इस पोर्टल पर सरकारी एवं प्राइवेट जॉब की अधिसूचना जारी की जाती हैं. इस वेबसाइट का उद्देश्य युवाओं को उनके शिक्षा, कौशल एवं योगता के अनुसार जॉब उपलब्ध कराने में सहायता करना हैं. आप इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके घर बैठे ही जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सेवायोजन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग के द्वारा शुरू किया गया रोजगार संगम वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके शिक्षा, कौशल एवं योगता के अनुसार जॉब उपलब्ध कराने में सहायता करना हैं. आप इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके घर बैठे ही जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पंजीकरण करने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • खुद का फोटो

सेवायोजन पोर्टल हेल्पलाइन

गुरु गोविंद सिंह मार्ग
बास मंडी चौराहा
लखनऊ – उत्तर प्रदेश, भारत
ईमेल आईडी – sewayojan-up@gov.in
फोन नंबर – 0522-2638995, 1800-180-6634
कार्य दिवस – सोमवार से शुक्रवार
कार्य समय – प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

सेवायोजन के सभी संदेश, संदेस एप पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. संदेस एप में सेवायोजन सम्बन्धी सभी सूचनाएं प्राप्त करने हेतु, सेवायोजन एवं संदेस एप पर एक ही मोबाइल नंबर से पंजीकरण करे.

Leave a Comment