छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अपने राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए Mahtari Vandana Yojana की शुरुआत की हैं. इस महतारी वंदन योजना की मदद से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना, समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को कम करना, परिवार में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी होना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना हैं. इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रत्येक महीने एक हजार रूपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती हैं.
महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं महतारी वंदन योजना फॉर्म online apply कर सकती हैं. इसके लिए सरकार ने ऑफिसियल पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ जारी कर दिया हैं. इस लेख में महतारी वंदन योजना पात्रता क्या होनी चाहिए, महतारी वंदन योजना का लिस्ट कैसे देखें, महतारी वंदन योजना status check कैसे करें, महतारी वंदन योजना पात्र सूची को कैसे चेक करें. इसकी प्रक्रिया दी गई हैं.

महतारी वंदन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्य होने चाहिए.
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए.
- आवेदक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हो
- सिर्फ विवाहित महिला ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं.
- आवेदक की उम्र 21 – 60 वर्ष होनी चाहिए
- आवेदक बैंक खाता होना चाहिए
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
- 2.5 लाख से कम परिवार की वार्षिक आय हो
महतारी वंदन योजना फॉर्म Online Apply की प्रक्रिया
- महतारी वंदन योजना फॉर्म Online Apply करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएँ.
- अब “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” पर Click करें.
- अब अपना मोबाइल नम्बर और कैप्चा कोड को दर्ज करके “सबमिट करें” बटन को क्लिक करें.
- जो OTP आपके मोबाइल नम्बर पर प्राप्त हुआ हैं. उसे दर्ज करके लॉगइन करें.
- लॉगइन करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाता हैं. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें. और मांगे गए
- वश्यक दस्तावेज़ को अपलोड करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें. आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाता हैं.
- आप ग्राम पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकते हैं.
महतारी वंदन योजना Status Check करें
- महतारी वंदन योजना Status Check करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएँ.
- अब “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” पर Click करें.
- अब अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नम्बर और कैप्चा कोड को दर्ज करके “सबमिट करें” बटन को क्लिक करें. आपके सामने महतारी वंदन योजना Status प्रदर्शित हो जाता हैं.
महतारी वंदन योजना का लिस्ट (अंतिम सूची) कैसे देखें
- महतारी वंदन योजना का लिस्ट (अंतिम सूची) देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर “अंतिम सूची” को सेलेक्ट करें.
- अब आपको इस नई पेज पर मांगी गई सभी जानकारी को सेलेक्ट करना हैं.
- सभी जानकारी को सेलेक्ट करते ही आपके सामने महतारी वंदन योजना का लिस्ट (अंतिम सूची) प्रदर्शित हो जाती हैं.
Mahtari Vandana Yojana 7th Installment
- इस योजना की 7वीं क़िस्त 2 सितम्बर 2024 को जारी कर दी गई हैं.
महतारी वंदन योजना शपथ पत्र डाउनलोड करें
- महतारी वंदन योजना शपथ पत्र डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएँ.
- अब मेनू में “शपथ पत्र” को Click करें.
- अब आपके सामने शपथ पत्र प्रदर्शित हो जाता हैं. उपर कार्नर में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करके डाउनलोड/ प्रिंट कर सकते हैं.
महतारी वंदन योजना शिकायत ऑनलाइन कैसे करें?
अगर आपको महतारी वंदन योजना से संबंधित कोई समस्या हैं. तो उसके लिए आप ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर अपना शिकायत दर्ज कर सकते हैं
- महतारी वंदन योजना शिकायत करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “शिकायत” विकल्प को सेलेक्ट करें.
- अब आप लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नम्बर और कैप्चा कोड को दर्ज करें. और “सबमिट करें” बटन को क्लिक करें.
- आपके सामने एक नई पेज प्रदर्शित होती हैं. यहाँ पर अपने शिकायत को दर्ज करके सबमिट करें.
महतारी वंदन योजना पोर्टल हेल्पलाइन
Email – dirwcd.cg@gov.in
Helpline Number – +91-771-2220006
Mahtari Vandana Yojana (FAQ)
महतारी वंदन योजना क्या हैं?
महतारी वंदन योजना एक बहुत ही उपयोगी योजना हैं. इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने के लिए आर्थिक साहयता राशि प्रदान करना हैं. और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना हैं. जिससे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को कम किया जा सके. इस योजना के तहत प्रत्येक महीने लाभार्थी को एक हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं.
महतारी वंदन योजना आवेदन की प्रक्रिया क्या हैं?
महतारी वंदन योजना के लिए आप दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं. पहला ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. दूसरा आप ग्राम पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकते हैं.