Hamraaz Web Portal – सैनिकों को ऑनलाइन डिजिटल सेवाएँ देने के लिए एडजूडेंट और जनरल ब्रांच (MP-8) के तकनीकी टीम ने हमराज वेब पोर्टल को बनाया हैं. यह पोर्टल सेना के जवानों को कई महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑनलाइन डिजिटल तरीके से प्रदान करता हैं. जैसे – छुट्टी प्रबंधन, वेतन पर्ची, Form-16, शिकायत निवारण, सेवा रिकॉर्ड, पदोन्नति की स्थिति और अन्य कई प्रकार के प्रशासनिक सेवाओं तक पहुँच आदि.
सेना में काम करने वाले Hamraaz Portal के माध्यम से अपने सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस लेख में Hamraaz Web पोर्टल पर Personal Login, PaySlip / Form-16 डाउनलोड, Sign Up कैसे करते हैं? इसकी प्रक्रिया दी गई हैं. यह पोर्टल आम नागरिकों के उपयोग लिए नहीं हैं.
| Official Website | Admin Login |
| Forgot Password | Pay Calculator |
| Personal Login | Sign Up |
Hamraaz Web पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
| Notifications | Grievances |
| Part 2 Order Details | Family Details |
| PaySlip/Form 16 | My Profile |
| Inbox | Change Fund Subscription |
| Leave Encashment | Policy/Info |
| Service Voter | Change Password |
| Fund Withdrawal Status | PAO (OR) Obsn |
| PPO Details/AGI Claims | Feedback Suggetions |
Personal Login
आप सेना में काम करते हैं. हमराज पोर्टल पर पंजीकृत हैं. और Hamraaz Web Portal की सभी सेवाओं को एक्सेस करना चाहते हैं. तो आपको पोर्टल पर Personal Login करना होगा. जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.
- ऑफिसियल पोर्टल hamraazmp8.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “Personal Login” विकल्प को सेलेक्ट करें.

- Hamraaz Personal Login करने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रहें.

- अब अपना यूजर नेम जो आपका पैन कार्ड नम्बर होता हैं. उसे दर्ज करें. फिर Password और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें. आपका हमराज पोर्टल पर लॉगइन हो जाता हैं.

- अब आप पोर्टल पर उपलब्ध सभी सर्विस का उपयोग कर सकते हैं.

Hamraaz MP8 पोर्टल पर Sign UP करने की प्रक्रिया
अगर आपका Hamraaz Web Portal पर पंजीकरण (Registration) नहीं हुआ हैं. तो नीचे बताए गए प्रक्रिया को अपनाकर Hamraaz MP8 पोर्टल पर Sign UP कर सकते हैं.
- ऑफिसियल पोर्टल hamraazmp8.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “Sign UP” विकल्प को सेलेक्ट करें.

- अब अपना PAN Number को कैपिटल में भरकर कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर “Submit” पर क्लिक करें.

- इस पेज पर आपको दो विकल्प Email ID (OTP) और Try another way दिखाई देते हैं. इसमें से Try another way को सेलेक्ट करें. अपना “Date of Enrollment (DOE)” को DD/MM/YYYY फार्मेट में दर्ज करें. फिर अपना “ Employment ID (EMP ID) ” को दर्ज करें. यह आपके Pay Slip पर होता हैं. उसके बाद “Verify” पर क्लिक करें.

- अब confirmation करना हैं. सभी विवरण सही हैं. तो “Yes” पर क्लिक करें. और Terms पेज पर “Agree” को सेलेक्ट करें.

- आपके सामने Password बनाने के लिए पेज खुलता हैं. यहाँ पर अपना पासवर्ड को दर्ज करें. फिर confirm करें. Password में special character, numbers, English letters होने चाहिए. जैसे – “012345A@b”. पूछे गए प्रश्न के उत्तर को दर्ज करें. फिर “Submit” को क्लिक करें.

- अब आपका Password बन जाता हैं. जिससे आप पोर्टल hamraaz login कर सकते हैं.
Forgot Password Reset Process
आपको अपना Hamraaz Login Password याद नहीं हैं. तो नीचे बताए गए प्रक्रिया का पालन करके पुनः नई पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं.
- ऑफिसियल पोर्टल hamraazmp8.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “Forgot Password” विकल्प को सेलेक्ट करें.

- इस नई पेज पर अपना PAN Number को कैपिटल में भरकर कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर “Submit” पर क्लिक करें.

- आपको “Security Question” याद हैं तो उत्तर को दर्ज करके पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं. नही तो “Try Another Way” का चुनाव करें.

- आपको तीन विकल्प Try another way, e-Mail (OTP), Mobile (OTP) दीखता हैं. इनमे से किसी का भी चुनाव करके वेरीफाई कर सकते हैं.

- सबसे अच्छा तरीका Try another way को सेलेक्ट करें. उसके बाद अपना “Date of Enrollment (DOE)” को DD/MM/YYYY फार्मेट में दर्ज करें. फिर अपना “ Employment ID (EMP ID) ” को दर्ज करें. यह आपके Pay Slip पर होता हैं. उसके बाद “Verify” पर क्लिक करें.

- अब Password रीसेट करने के लिए नई पेज खुलता हैं. यहाँ पर अपना पासवर्ड को दर्ज करें. फिर उसे confirm करें. Password में special character, numbers, English letters होने चाहिए. जैसे – “012345A@b”. पूछे गए प्रश्न के उत्तर को दर्ज करें. फिर “Submit” को क्लिक करें. आपका Password रीसेट हो जाता हैं. जिससे आप पोर्टल hamraaz login कर सकते हैं.

PaySlip/Form 16 डाउनलोड
आप Hamraaz PaySlip/Form 16 Download करना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए तरीके से PaySlip/Form 16 को Download कर सकते हैं.
- hamraazmp8.gov.in पोर्टल को Login करें.

- डैशबोर्ड पर ड्रॉपडाउन को सेलेक्ट करके PaySlip/Form 16 विकल्प का चुनाव करें.

- जिस महीने का आपको PaySlip डाउनलोड करना हैं. उस महीने को सेलेक्ट करें. फिर “Download Pay Slip” पर क्लिक करें. आपके डिवाइस में PaySlip PDF फॉर्मेट में Download हो जाता हैं. PaySlip देखने के लिए Password चाहिए.

- PaySlip का पासवर्ड आपके पैन कार्ड के शुरू के चार अक्षर और “Date of Enrollment (DOE)” को DD/MM/YYYY फार्मेट में दर्ज करें. PaySlip ओपन हो जाती हैं.

Pay Slip पर उपलब्ध जानकारी
पे स्लिप पर विभिन्न भत्तों और की गई कटौती की विवरण होता हैं. वेतन पर्ची पर मौजूद कुछ महत्वपूर्ण भत्ते जो निम्नलिखित हैं.
- वर्दी भत्ता
- रिस्क भत्ता
- बॉर्डर भत्ता
- फील्ड क्षेत्र भत्ते
- 2 साल का अध्ययन
- परिवहन भत्ता
- हाई एल्टीट्यूड भत्ता
- सियाचिन
- 20 दिन का आकस्मिक अवकाश
- 300 दिन की जमा छुट्टी (Leave) का पूरा वेतन
- महंगाई भत्ता, आदि।
Update Mobile Number / Email ID on Hamraaz Portal
- hamraazmp8.gov.in पोर्टल को Login करें.
- डैशबोर्ड पर ड्रॉपडाउन को सेलेक्ट करके “My Profile” विकल्प का चुनाव करें.

- अब Edit पर क्लिक करके अपना मोबाइल नम्बर और Email ID को दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करें.

- OTP को बॉक्स में दर्ज करके सबमिट करें. आपका मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी अपडेट हो जाता हैं.
Pay Calculator
- ऑफिसियल पोर्टल hamraazmp8.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर “Pay Calculator” विकल्प को सेलेक्ट करें.

- अब Disclaimer का पेज प्रदर्शित होता हैं. यहाँ पर Yes को क्लिक करें.

- इस नई पेज पर आपको कुछ जानकारियों को सेलेक्ट करके Submit पर क्लिक करना हैं जो निम्नलिखित हैं.
- Pay Level before Promotion
- Basic Pay before Promotion
- Date of Promotion
- Existing Date of Next Increment

- आपने जो जानकारी को सेलेक्ट किया था. उसके अनुसार Promotion / Increment की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती हैं.

Pay Matrix (Pay Level)

उद्देश्य
हमराज पोर्टल का उद्देश्य सैनिकों को डिजिटल माध्यम से उनके सेवा से संबंधित जानकारी को उपलब्ध करना हैं. जिससे ऑनलाइन सरल तरीके से व्यक्तिगत और प्रशासनिक जानकारी तक पहुचा जा सकें.
यह पोर्टल सभी सैनिकों के लिए बहुत ही उपयोगी हैं. Hamraaz पोर्टल के माध्यम से Pay Slip, Form-16, सेवा रिकॉर्ड, छुट्टी प्रबंधन, शिकायत निवारण, पदोन्नति की स्थिति और अन्य कई प्रशासनिक सेवाओं तक पहुँच सकते हैं.
Hamraaz App
31-03-2023 को Hamraaz Mobile App बन्द हो चूका हैं. सैनिक भाइयों से आग्रह हैं. की फेक नकली कहीं से Hamraaz App Download नहीं करें. और अपनी आधार, पैन कार्ड, बैंक आदि की जानकारी को किसी के साथ शेयर नहीं करें.