हमराज वेब पोर्टल सेना में काम करने वाले कार्मिकों के लिए बहुत ही उपयोगी वेबसाइट हैं. इस वेबसाइट पर आप अपना Personal Login करके अपनी सेवा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इस लेख में Change Fund Subscription, Leave Encashment, Fund withdrawal Status की जानकारी हमराज पोर्टल के माध्यम से कैसे प्राप्त करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.
Change Fund Subscription, Fund Withdrwal की जानकारी
- hamraazmp8.gov.in पोर्टल को Login करें.

- डैशबोर्ड पर ड्रॉपडाउन को सेलेक्ट करके “Change Fund Subscription” विकल्प का चुनाव करें.

- इस नई पेज पर नया फंड अमाउंट को दर्ज करके रिसेट कर सकते हैं.

- Fund की निकासी की हैं. तो Fund withdrawal Status पर Click करके देख सकते हैं. निकासी किया गया अमाउंट सफलतापूर्वक withdrawal हुआ हैं की नहीं.
Leave Encashment (जमा छुट्टी) की जानकारी
सैनिक कार्मिकों का सेवा (Service) के दौरान कुछ छुट्टियाँ बच/ जमा हो जाती हैं. और इस छुट्टीयों के बदले सैनिकों को अतिरिक्त धन राशि दी जाती हैं. आप “Leave Encashment” को Click करके छुट्टीयों (Leave) की जानकारी विवरण प्राप्त कर सकते हैं.
